हेरहंज: पुलिस ने सगे भाई की हत्या के आरोपी भाई को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया
हेरहंज थाना क्षेत्र में रिश्तों को तार-तार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां हेरहंज थाना क्षेत्र के हुंडरा गांव में अपने ही सगे भाई की हत्या करने वाले हत्यारे भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार दिनांक 26 जुलाई 2026 को हेरहंज थाना कांड संख्या 24/26, धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।