भांडेर: पंडोखर धाम महोत्सव: अयोध्या से आए बिज्जू महाराज की धूनी तप साधना, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, राम महायज्ञ से भक्तिमय हुआ
Bhander, Datia | Apr 10, 2026 पंडोखर धाम में चल रहे 30वें महोत्सव एवं श्री राम महायज्ञ के दौरान धार्मिक माहौल भक्तिमय बना हुआ है।इस अवसर पर अयोध्या धाम से पधारे श्री सीताराम महाराज के कृपा पात्र श्री बिज्जू महाराज विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। वे पंडोखर धाम परिसर में प्रतिदिन दोनों समय धूनी तप कर साधना कर रहे हैं,जिसे देखने और आशीर्वाद लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।