कांके: रांची एयरपोर्ट पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत, काफी संख्या में बीजेपी नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
Kanke, Ranchi | Jun 6, 2026 रांची एयरपोर्ट पर शनिवार दोपहर करीब 12 बजे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का स्वागत किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में बीजेपी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बता दें कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दो दिवसीय झारखंड दौरे को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।