कटनी नगर: रूठे महाप्रभु को मनाने पहुँची माता जानकी, जगन्नाथ लौटे अपने धाम,144 रथ यात्रा वापसी में उमड़ा आस्था का सैलाब
7 दिनों के प्रवास के बाद गुरुवार को महाप्रभु जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ अपने धाम लौटे । मान्यता के अनुसार माता जानकी स्वयं भगवान को मनाने पहुँची और उनके साथ रथ में सवार होकर नगर भ्रमण करते हुए जगदीश स्वामी मंदिर तक आई। 144 रथ यात्रा वापसी में हजारों श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल हुए। गुरुवार रात 10 बजे तक शहर में रथ यात्रा वापसी की धूम रही