देवसर: देवसर विधायक ने कार्यालय पर लगाया जनता दरबार, सुनीं एक दर्जन से अधिक लोगों की समस्याएँ
जिले के देवसर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेंद्र मेश्राम आज अपने कार्यालय पर जनता दरबार लगाकर दर्जनों लोगों की समस्याओं से हुए रूबरू। देवसर विधायक ने कहा कि मैं नित्य प्रतिदिन कभी अपने घर पर तो कभी गांव में लोगों के पास जाकर जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुन रहा हूं और लोगों की समस्याओं को समाधान करने के लिए हर समय तट पर लगा रहता हूं