देवसर: देवसर में अवैध गिट्टी-कोयले से भरे वाहनों पर खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई
खनिज विभाग तथा पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाही में अवैध गिट्टी तथा कोयले का परिवहन कर रहे वाहनों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की गयी है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सिंगरौली चन्द शेखर शुक्ला, पुलिस कप्तान मनीष खत्री तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन के निर्देशन एवं उपखण्ड अधिकारी देवसर अखिलेश कुमार सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी के मौजूदगी में यहकार्रवाई की गई