भदेसर: निर्जला एकादशी पर मंडफिया में सांवलिया सेठ की बेवाण यात्रा निकली, चांदी के रथ में बाल गोपाल विराजे
शुक्रवार दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के मुताबिक निर्जला एकादशी पर श्री सांवलिया सेठ मंदिर से भगवान बाल गोपाल की भव्य बेवाण यात्रा निकाली गई। विशेष पूजा और आरती के बाद चांदी के रथ में विराजमान भगवान की शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकली। ढोल नगाड़ों और भजनों के बीच श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए यात्रा में शामिल हुए। जगह जगह जल शरबत और प्रसाद की सेवा की गई। श