गम्हरिया प्रखंड प्रमुख सह जन सुराज पार्टी के मधेपुरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी शशि कुमार ने फार्मर आईडी नियम पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि जमाबंदी जिसके नाम से है केवल उसी का फार्मर आईडी बनना ग़लत है। अधिकांश लोगों की जमीन उनके पिता या दादा के नाम पर जमाबंदी है है ऐसे में इस नियम से बिहार के 90 फीसदी किसान सरकारी लाभ से वंचित हो रहे हैं।