देवली: एजेंसी एरिया में ताजिया निर्माण को अंतिम रूप देने में जुटे मोमिन भाई
Deoli, Tonk | Jun 23, 2026 एजेंसी एरिया में ताजिया निर्माण को अंतिम रूप देने में जुटे मोमिन भाई देवली(कृष्ण गोपाल शर्मा), देवली के एजेंसी एरिया में ताजिया निर्माण की तैयारी को अंतिम रूप देने में मोमिन भाई जुटे हुए हैं। समाज के मोहर्रम कमेटी सदर असलम पठान ने बताया कि हजरत मोहम्मद (से.) के प्यारे नवासे हजरत इमाम हुसैन की याद में मोहर्रम पर्व मनाया जाता है।