बाह: जैतपुर में परशुराम शोभा यात्रा पर पुष्पवर्षा, कस्बा भक्ति में सराबोर
बाह क्षेत्र के जैतपुर कस्बे में रविवार को भगवान परशुराम की भव्य शोभा यात्रा धूमधाम से निकाली गई। यात्रा ज्वाला देवी मंदिर से शुरू होकर पूरे कस्बे का भ्रमण कर पहाड़पुरा मंदिर पर संपन्न हुई। मार्ग में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। जयकारों और झांकियों के साथ माहौल भक्तिमय रहा। दोपहर 3 बजे मुख्य अतिथि माता प्रसाद पांडेय ने एकजुटता पर जोर दिया