सुल्तानपुर: स्वीप योजनान्तर्गत शहर के केश कुमारी राजकीय बालिका इंटर कालेज में आयोजित हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्स्ना के निर्देशानुसार स्वीप योजनान्तर्गत शहर के केश कुमारी राजकीय बालिका इंटर कालेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर ने किया।अध्यक्ष ने सभी छात्राओं को मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने के लिये जागरूक किया।इस दौरान छात्राओं के बीच लोकगीत/लोकगायन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।