लखीमपुर: खीरी नगर पंचायत ऑफिस में नगर पंचायत अध्यक्ष पति और ईओ के सामने वार्ड मेंबरों को दफ्तर से भागने का वीडियो हुआ वायरल
लखीमपुर के खीरी कस्बे में बोर्ड की बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष पति का सभासदों को भागते हुए वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। आक्रोशित सभासदों का धरना गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी है। सभासदों ने पंचायत ईओ और नगर पंचायत अध्यक्ष पति पर भ्रष्टाचार और आभद्रता का आरोप लगाया है। सभासद विरोध के साथ नगर पंचायत भवन के बरामदे में डेरा डाल कर बैठे हुए हैं।