आगरा: आगरा में 7 अप्रैल को सीएम योगी का दौरा, रायपुर रहनकला में ग्रेटर आगरा योजना का भूमि पूजन व शिलान्यास कार्यक्रम
7 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा दौरे पर रहेंगे। दोपहर 2:10 बजे खेरिया सिविल एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वे रायपुर रहनकला जाएंगे। यहां आगरा विकास प्राधिकरण की ग्रेटर आगरा योजना के तहत भूमि पूजन व शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री खेरिया एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।