कोल: धनीपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान अनियंत्रित हुआ प्रशिक्षण विमान, महिला प्रशिक्षु ने किया नियंत्रण, बड़ा हादसा टला
Koil, Aligarh | Apr 19, 2026 अलीगढ़ के धनीपुर एयरपोर्ट पर शनिवार को पायनियर फ्लाइंग एकेडमी का प्रशिक्षण विमान हादसे का शिकार होने से बच गया। लैंडिंग के वक्त यह विमान रनवे की सेंटर लाइन से भटक गया। समय रहते विमान चला रहीं महिला पायलट ने विमान पर नियंत्रण करते हुए उसे रोक लिया। महिला पायलट और विमान पूरी तरह सुरक्षित हैं।