राहे: सोसो गांव में रविवार को विधायक सुदेश महतो की पहल पर नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया
Rahe, Ranchi | Jun 23, 2024 प्रखंड के सोसो गांव में रविवार को विधायक सुदेश महतो की पहल पर नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। गांव में 15 दिन पहले ट्रांसफॉर्मर खराब हुआ था। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी विधायक सुदेश महतो को दी। उन्होंने तत्काल गांव में नया ट्रांसफॉर्मर भिजवाया। रविवार को प्रखंड प्रभारी बबलू खान की उपस्थिति में ग्रामीणों ने ट्रांसफॉर्मर चालू किया।