राहे: राहे में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का अभिनंदन, ग्रामीणों ने रखी अपनी मांग
Rahe, Ranchi | Jun 18, 2024 राहे प्रखंड में सोमवार को केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री का नागरिक अभिनंदन किया गया। राज्य मंत्री ने राहे स्थित सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान लोगों ने मंत्री को गुलदस्ता और अंगवस्त्र देकर अभिनंदन किया। वहीं लोगों ने धोबी मुहल्ला में नाली निर्माण कराने की मांग रखी।