राहे: जमीन कारोबारी कमल भूषण हत्याकांड मामले में रांची सिविल कोर्ट में अभियोजन पक्ष की गवाही पूरी
Rahe, Ranchi | Jun 18, 2024 अपर न्यायायुक्त एमसी झा की अदालत में मंगलवार को जमीन कारोबारी कमल भूषण हत्याकांड में अभियोजन पक्ष की गवाही पूरी हो गई। अब मामले में तीन जुलाई को आरोपितों का बयान कोर्ट में दर्ज होगा। अभियोजन पक्ष ने मामले के अनुसंधानकर्ता और एक सरकारी गवाह सहित 30 लोगों की गवाही दर्ज कराई है। अभियोजन पक्ष ने साक्ष्य के तौर पर एफएसएल की रिपोर्ट भी कोर्ट में पेश की है।