कुमारखंड थाना क्षेत्र के रोता में गुरुवार को शाम करीब छः बजे टेंपो के धक्का से साइकिल सवार महिला घायल हो गई। परिजनों ने आनन फनान में इलाज के लिए सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया।जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा रेफर कर दिया।