कटघोरा: कटघोरा वनमंडल में 15 हाथियों का दल जलक्रीड़ा और मिट्टी स्नान करता दिखा, वन्यजीव प्रेमियों के लिए दुर्लभ नजारा
Katghora, Korba | Jun 26, 2026 कटघोरा वनमंडल अंतर्गत सलिहाभाठा क्षेत्र के जंगलों में इन दिनों हाथियों का मनमोहक नजारा देखने को मिल रहा है। करीब 15 हाथियों का एक दल, जिसमें विशाल नर हाथी, मादाएं और नन्हे शावक शामिल हैं, जंगल के बीच जलाशय में अठखेलियां करते और अपने ऊपर मिट्टी उड़ाकर प्राकृतिक स्नान का आनंद लेते नजर आया।