मानसी: मानसी रेलवे रैक प्वाइंट से अपहृत बालक 36 घंटे बाद बरामद, पुलिस दबिश के बाद राजाजान गांव के अस्पताल चौक पर छोड़ा
Mansi, Khagaria | Mar 10, 2024 मानसी रेलवे रैक प्वाइंट के पास से खेलने के क्रम में अपहृत बालक को पुलिस ने 36 घंटे बाद रविवार को सकुशल बरामद कर लिया। अपहर्ता द्वारा मुक्त बालक मानसी थाना क्षेत्र के राजाजान गांव निवासी रंजीत साह का 11 वर्षीय पुत्र देव कुमार बताया जा रहा है। घटना के बाद बालक की सकुशल बरामदगी के लिए कटिहार रेल एसपी पिछले दो दिनों से कैंप किए हुए थे।