मानसी: नगर पंचायत मानसी के वार्ड नंबर 10 में शिविर का आयोजन, सौर ऊर्जा के लिए विद्युत उपभोक्ताओं का किया गया रजिस्ट्रेशन
मानसी नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 स्थित वार्ड पार्षद हीरालाल यादव के दरवाजे पर शनिवार को शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों को सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं की जानकारियां दी गई। वार्ड पार्षद ने बताया कि भारत सरकार द्वारा सभी बिजली उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा दिया जा रहा है। जिसके तहत लोगों को अब बिजली पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।