मानसी: रोहियार में महाशिव रात्रि मेला को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा,चार दिवसीय मेला शुरू
रोहियार पंचायत के रोहियार गांव में महाशिव रात्रि मेला को लेकर शुक्रवार को 501 कुंवारी कन्याओं के द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई है।वही शिव रात्रि मेला समिति के अध्यक्ष अनंत कुमार यादव ने कहा की शुक्रवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। जबकि यात्रा की शुरुआत रोहियार के शिव मंदिर प्रांगण से शुरू किया गया है।