मानसी: मारर के पास ई रिक्शा पलटने से तीन यात्री जख्मी अस्पताल में चल रहा है उपचार
जिले के मोरकहीं थाना क्षेत्र के मारर के पास ई रिक्शा पलटने से तीन यात्री जख्मी हो गए। जख्मी का पहचान मानसी थाना क्षेत्र के अमनी के रेखा देवी, अशोक सिंह, गोपाल सिंह, रुप किया गया है। तीनों घायलों को स्थानीय लोगों ने खगड़िया सदर अस्पताल लाया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। घायल अशोक सिंह ने बताया कि अमनी से खगड़िया जा रहे थे।