ब्यावरा: विश्व धूम्रपान दिवस पर गायत्री परिवार ने ब्यावरा में निकाली रैली
विश्व धूम्रपान निषेध दिवस के मौके पर अखिल भारतीय गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में सोमवार को ब्यावरा शहर में गायत्री परिवार के द्वारा शाम 5:00 बजे करीब रैली निकालकर लोगों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान गायत्री परिवार के मुख्य ट्रस्टी आशीष उपाध्याय, हवलदार सिंह, किशोर जानोरिया सहित अन्य उपस्थित रहे।