गुरुवार 11 बजे ग्राम पंचायत भगवतपुर में शाश्वत सेवार्थ समिति, बलरामपुर के तत्वावधान में निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में समिति के सहयोग से नेत्र चिकित्सक टीम से शुभम सिंह द्वारा सैकड़ों वृद्धजनों की नेत्र जांच की गई।जांच के दौरान 16 से अधिक व्यक्तियों में मोतियाबिंद की समस्या पाई गई, जिनका निशुल्क आपरेशन किया गया