चित्तौड़गढ़: पंचदेवला के पास आयशर ट्रक सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसा, ड्राइवर केबिन में फंसा, अस्पताल जाने से पहले हुई मौत
भदेसर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम चित्तौड़गढ़ उदयपुर नेशनल हाईवे स्थित पंचदेवला के पास एक आयशर ट्रक सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में जा घुसा। टक्कर इतनी तेज थी कि आयशर ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर केबिन में ही फंस गया। दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास क़े लोग दौड़ पड़े और तुरंत नेशनल हाईवे एंबुलेंस को सूचना दी।