रुन्नी सैदपुर: रुन्नीसैदपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम प्रसंग की चर्चा
रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के देवनाबुजुर्ग गांव में मंगलवार देर रात बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान अभिषेक कुमार (22 वर्ष), पिता गोनौर पासवान, निवासी बलिगढ़ गांव के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय स्तर पर मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस