पटना ग्रामीण: ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद की रिहाई की मांग को लेकर पटना की सड़कों पर छात्रों का प्रदर्शन
ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद की रिहाई की मांग को लेकर गुरुवार की दोपहर करीब 3 बजे हजारों की संख्या में छात्र एकजुट होकर पटना की सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने रौशन आनंद को निर्दोष बताते हुए उनकी तत्काल रिहाई की मांग की। इस दौरान छात्रों ने जमकर नारेबाजी की और अपने समर्थन में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने खान ग्लोबल स्टडीज को