पताही: पताही में गैस की किल्लत से उपभोक्ता परेशान, ओटीपी के बावजूद नहीं मिल रहा सिलेंडर
बुधवार की सुबह 11:00 बजेपताही प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों रसोई गैस की भारी किल्लत से आम उपभोक्ता परेशान हैं। हालात ऐसे हैं कि गैस बुकिंग और ओटीपी मिलने के बाद भी लोगों को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। बखरी गांव के निवासी अवध लाल साह ने बताया कि उन्होंने समय पर गैस की बुकिंग कराई थी और डिलीवरी के लिए ओटीपी भी उनके मोबाइल पर आ चुका है।