जगाधरी: ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटरों ने अपनी मांगों को लेकर जिला सचिवालय में किया प्रदर्शन, सीएम के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटर ने जिला सचिवालय में प्रदर्शन कर जगाधरी एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष विजय कंबोज ने बताया कि पूरे हरियाणा में लगे ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटरों का पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट के चीफ सेक्रेटरी के साथ 15 मई 2023 को एक समझौता हुआ था, जिसमें उनकी काफी मांगें मान ली गई थीं। लेकिन आज तक उसमें लिखित पत्र जारी नहीं हुआ है। अब मांग है कि उनकी मांगों को जल्द माना जाए।