जांजगीर: धान बीज की गुणवत्ता जांच पूरी, स्वर्ण सब-1 बीज मानक के अनुरूप मिला
जांजगीर-चांपा में धान बीज की गुणवत्ता को लेकर प्रकाशित खबर के बाद राज्य एवं जिला स्तरीय जांच दल ने संबंधित किसान के खेत और बीज का निरीक्षण किया। जांच में छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम द्वारा वितरित स्वर्ण सब-1 धान बीज निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पाया गया। अधिकारियों ने किसान के सामने सीलबंद बोरी खोलकर परीक्षण किया, जिसमें बीज सही मिला। किसा