मरवाही: सोन नदी पुल पर गूंजी नवजात की किलकारी, 108 एंबुलेंस बनी संजीवनी, रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ने पर ईएमटी ने कराया प्रसव
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के मरवाही क्षेत्र में 108 संजीवनी एक्सप्रेस ने एक बार फिर मानवता और त्वरित स्वास्थ्य सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया। प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती महिला का अस्पताल पहुंचने से पहले ही एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव करायागया, जिससे जच्चा और नवजात दोनों की जान बच गई।