सहारनपुर: कोतवाली मंडी पुलिस का सतर्क अभियान, पोकसो के मुकदमे में वांछित मुबारिक उर्फ अब्दुल बारी को किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में अपराध रोकथाम और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के अभियान के तहत थाना कोतवाली मंडी पुलिस ने मुखबिर सूचना पर बड़ा सफलता हासिल की। वांछित अभियुक्त मुबारिक उर्फ अब्दुल बारी पुत्र कय्यूम निवासी इलाही मस्जिद के पास अहमद कालोनी खाताखेड़ी थाना मंडी सहारनपुर को गुरुवार शाम 5:00 बजे गोल कोठी पानी की टंकी के पास से गिरफ्तार।