पीलीभीत: माधोटांडा क्षेत्र में महिला से मारपीट, छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी, छह लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
पीलीभीत। थाना माधोटांडा क्षेत्र के एख गांव निवासी महिला ने मारपीट व छेड़छाड़ मामले में छह लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि 26 जून की शाम करीब सात बजे जसवीर सिंह, हरकीत सिंह, रक्षपाल सिंह, कमलजीत कौर, सिमरनजीत कौर और रंजीत कौर धारदार हथियार लेकर उसके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।