पन्ना: मानसिक रूप से अस्वस्थ पिता की जमीन का फर्जी तरीके से किया विक्रय, पुत्रियों ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार
Panna, Panna | Dec 4, 2024 पन्ना जिले में जमीन के फर्जी क्रय-विक्रय के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। ताजा मामला 11 नवंबर 2024 का है, जब जरधोबा निवासी 76 वर्षीय विष्णु प्रसाद की बेशकीमती जमीन को फर्जी तरीके से विक्रय करने का आरोप लगा। विष्णु प्रसाद मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं और उनके तीन पुत्रियां, सुनीता, आशा, और गायत्री, इस जमीन पर खेती करती हैं।