पन्ना: बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के विरोध में पन्ना में रैली निकाली गई, राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा गया
Panna, Panna | Dec 4, 2024 बांग्लादेश में हिंदू, बौद्ध और ईसाई अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में सनातन चेतना मंच की जिला इकाई पन्ना ने सोमवार को एक विशाल रैली का आयोजन किया। यह रैली श्री जुगल किशोर मंदिर प्रांगण से शुरू हुई, जहां हजारों स्थानीय नागरिक और ग्रामीण एकत्र हुए।