पन्ना: पन्ना में हीरा नीलामी शुरू, व्यापारियों के लिए पहचान पत्र और ₹5000 बैंच राशि अनिवार्य
Panna, Panna | Dec 4, 2024 मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में हीरा नीलामी प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। संचालनालय भौमिकी एवं खनि कर्म विभाग ने व्यापारियों को सूचित किया है कि हीरा नीलामी में भाग लेने के लिए पहचान पत्र, आधार कार्ड, या अन्य वैध दस्तावेजों के साथ 5000 रुपये की जमा बैंच राशि अनिवार्य है।