पन्ना: उथली हीरा खदानों की नीलामी हुई शुरू, 19 कैरेट 22 सेंट का हीरा बना आकर्षण का केंद्र
Panna, Panna | Dec 4, 2024 मध्यप्रदेश के पन्ना जिले, जिसे हीरों की नगरी के नाम से जाना जाता है, में उथली हीरा खदानों से प्राप्त हीरों की नीलामी आज से शुरू हो गई है। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित इस नीलामी में सूरत और गुजरात के कई व्यापारी शामिल हुए हैं। यह नीलामी अगले तीन दिनों तक चलेगी।