धनौरा: मण्डी धनौरा पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण किया, एसपी लखन सिंह ने दी जानकारी
मंडी धनौरा पुलिस ने एक महिला के घर हुई 4.50 लाख रुपये की चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक परिचित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण और एक ब्रांडेड घड़ी बरामद की गई है। यह घटना बीते 7 जून को मंडी धनौरा क्षेत्र में हुई थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। प्रभारी निरीक्षक अमरपाल।