मायापुर स्थित यूनियन भवन में बुधवार को महानगर कांग्रेस कमेटी ने पूर्व विधायक अम्बरीष कुमार की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया। इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने शिरकत की। कई सामाजिक संगठनों ने पूर्व विधायक अम्बरीष कुमार के चित्र पर माल्यार्पण किया। उनके योगदान को याद किया गया।