महोबा: दिसरापुर में आखिरी फोटो खिंचवाने के बाद युवक तालाब में कूदा, 30 फीट गहरे पानी में तलाश जारी
Mahoba, Mahoba | May 7, 2026 रिश्तेदारी में आया 23 वर्षीय राममिलन तालाब में डूब गया। वह दोस्तों के साथ नहाने गया था और पानी में उतरने से पहले अपनी फोटो भी खिंचवाई थी। बताया जा रहा है कि दोबारा तालाब में कूदने के बाद वह गहरे पानी में लापता हो गया। सूचना पर पुलिस और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे। करीब 30 फीट गहरे तालाब में युवक की तलाश लगातार जारी।