छतरपुर: खेत में जानवर घुसने की शिकायत करने पर चार भाइयों पर लाठी-डंडों, कुल्हाड़ी से हमला; जिला अस्पताल में भर्ती
मातगुवां थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पापटा में खेत में जानवर घुसने की शिकायत करना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि शिकायत करने पहुंचे चार भाइयों पर गांव के ही करीब 20 लोगों ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में चारों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।वही इस घटना की जानकारी आज 27 जुलाई शाम करीब 6:30 बजे घायलों ने जिला अस्पताल में दी है।