बरेली: बरेली में रिक्शा चालक को बेरहमी से पीटा, आंख तक नहीं खुल रही, SSP से इंसाफ की गुहार लगाई
बरेली में दबंगों की मारपीट का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाना किला क्षेत्र के किला छावनी निवासी रिक्शा चालक वीरेन्द्र राठौर ने एसएसपी से शिकायत कर आरोप लगाया है कि 24 मई को ग्रीन ट्रांसपोर्ट के सामने कुछ लोगों ने उसे घेरकर बेरहमी से पीटा। पीड़ित के मुताबिक वह अपने रिक्शे पर बैठा आराम कर रहा था, तभी चंदन नगर निवासी प्रमोद, अरुण, कड्डे और नन्हे वाले वहां