बरेली: युवती से छेड़छाड़, धमकी देकर पार्क बुलाने और जबरन ले जाने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
बरेली में मोबाइल शॉप पर काम करने वाली युवती को युवक ने नंबर मिलने के बाद परेशान किया। मिलने से मना करने पर जान से मारने की धमकी दी और गांधी उद्यान बुलाया। वहां जबरन ले जाने की कोशिश की गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों को देखकर आरोपी भागा, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। जांच जारी है।