बागीदौरा: नौगामा में दशलक्षण महापर्व का समापन, उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म पर गूंजे भक्ति जयघोष
नौगामा। दशलक्षण महापर्व के अंतिम दिन आज शनिवार सुबह 11 बजे को उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। 1008 भगवान महावीर समवशरण मंदिर, सुखोदय तीर्थ नसियाजी एवं आदिनाथ मंदिर में मुख्य वेदी सहित 52 अन्य वेदियों पर विराजमान प्रतिमाओं का विधि-विधान से अभिषेक किया गया। इसके बाद श्रीजी को गाजे-बाजे और भक्ति संगीत के साथ पंडाल में लाकर सिंहासन प