कैराना: जमीन को लेकर 83 लाख की ठगी के मामले में कैराना कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा
Kairana, Shamli | Apr 24, 2026 कैराना के मोहल्ला बिसातियान निवासी राशिद ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि मोहल्ला सरावज्ञान निवासी मोहम्मद आसिफ और कांधला निवासी दिलशाद उसके पास आए, जिन्होंने जमीन बेचने की बात कही। इसके बाद उसे एक जमीन दिखाई और बताया कि यह कांधला निवासी नदीम जंग की है। नदीम जंग से जमीन खरीदने का सौदा तय हो गया। 15 जून 2024 को उसने 83 लाख रुपये ऑनलाइन भुगतान कर दिए।