हरदोई: दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजनों ने मारिया को पीटा,एसपी को शिकायती पत्र देकर की कार्यवाई की मांग
Hardoi, Hardoi | Apr 29, 2024 हरदोई के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के हुसेपुर करमाया की रहने वाली मारिया ने बताया कि उसकी शादी 2 वर्ष पूर्व गुफरान के साथ हुई थी।और शादी में दान दहेज भी दिया गया था। लेकिन उसके ससुरालीजन उस दान दहेज से संतुष्ट नहीं है और अब और दहेज की मांग को लेकर ससुराली जनों द्वारा काफी मारपीट की जाती है और तलाक देने की धमकी भी दी जाती है।