अंबाह: अंबाह थाना परिसर में खाद टोकन वितरण शुरू, केंद्र पर उमड़ी किसानों की भीड़ से लाइन में खड़ी महिला बेहोश
Ambah, Morena | Jul 29, 2026 अंबाह। शासकीय खाद वितरण केंद्र पर बुधवार को किसानों की भारी भीड़ के बीच वार्ड 17 निवासी सुनीता सखवार बेहोश होकर गिर पड़ीं। सूचना पर डायल-112, पुलिस और प्रशासन ने उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। तहसीलदार नरेश शर्मा भी मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने भीड़ नियंत्रित करने के लिए टोकन व कूपन वितरण व्यवस्था थाना परिसर में शुरू की है।