लोहारू: बाबा श्याम के जयकारों से गुंजायमान हुआ लोहारू, श्री श्याम निशान यात्रा खाटू धाम के लिए हुई रवाना
Loharu, Bhiwani | Mar 14, 2024 राजस्थान के विश्व प्रसिद्व खाटू श्याम जी धाम पर श्याम बाबा का वार्षिक फाल्गुनी लक्खी मेलें के लिए लोहारू से श्री श्याम ज्योति मंडल के तत्वाधान में श्री श्याम निशान वीरवार को नगर के उजाडिय़ा मंदिर से पूरे हर्षोल्लास से रवाना हुआ। इससे पूर्व मंदिर परिसर में निशान पूजा की गई तथा विधिवत रूप से पूजा अर्चना की गई।