लोहारू: गांव मिठी में अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता रोहित को ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
Loharu, Bhiwani | Mar 11, 2024 29वीं एशियाई यूरो अंतर्राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता रोहित सोनी लांबा का कस्बा बहल व उनके पैतृक गांव मि_ी में पहुंचने पर खेल प्रेमियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान खेल प्रेमियों ने अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता रोहित लांबा को नोटों व फूलों की माला से लादकर मोटरसाईकिल यात्रा व ढ़ोल-नंगाड़ों से स्वागत किया